बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और RJD नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट साझा कर राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। बांका में नाबालिग के साथ हुई दरिंदगी पर चिंता व्यक्त करते हुए तेजस्वी ने आरोप लगाया कि राज्य का पुलिस प्रशासन केवल वीडियो वायरल होने के बाद ही एक्शन में आता है और पुलिस की इस लापरवाही के बाद भी दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने से बचता है। तेजस्वी ने एनडीए सरकार और नेताओं की संवेदनहीनता पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार में शामिल नेता ऐसी दर्दनाक घटनाओं को 'छोटी-मोटी घटना' बताकर बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर क्यों पीड़िता और आरोपियों की पृष्ठभूमि देखकर कार्रवाई तय की जाती है और सरकार में बैठे लोग ऐसे गैर-जिम्मेदाराना बयानों पर खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं? #TejashwiYadav #BiharPolitics #BankaIncident #RJD
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch