“मैं राजनीतिक परिवार से आता हूं, कोई नेता ये नहीं कह सकता कि 30-50 साल राज करेंगे” - राहुल गांधी आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने BJP के लंबे समय तक सत्ता में रहने के दावों पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि वे 50 साल से ज्यादा समय से राजनीतिक परिवार में रहे हैं और भारतीय राजनीति में सत्ता-विरोधी लहर यानी एंटी-इनकम्बेंसी किसी एक सरकार या नेता को हमेशा नहीं छोड़ती। राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि बांग्लादेश युद्ध में जीत के बाद भी कुछ समय में उन्हें एंटी-इनकम्बेंसी का सामना करना पड़ा। उन्होंने सवाल उठाया कि “किसी कारण से नरेंद्र मोदी और अमित शाह के मामले में एंटी-इनकम्बेंसी क्यों नहीं दिखती?” #RahulGandhi #AntiIncumbency #BJP #NarendraModi #IndianPolitics
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch