बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का गुस्सा एक बार फिर सड़कों पर दिखा। मंगलवार को गांधी मैदान के पास विभिन्न छात्र संगठनों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी जुटे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने जेपी गोलंबर से रामगुलाम चौक तक मुख्य मार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में बिहार पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा और BPSC 70वीं परीक्षा को रद्द करना शामिल है। छात्रों का कहना है कि भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। #BiharNews #Patna #BPSC #BiharPolice #BreakingNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch