उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सड़क पर नमाज़ पढ़ने को लेकर समाजवादी पार्टी के ज़िला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। हाजी मोहम्मद उस्मान, बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम इरफान के चाचा हैं। जानकारी के मुताबिक, सर्किट हाउस में सड़क पर नमाज़ पढ़ने के मामले में यह FIR दर्ज हुई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 285 और 292 के तहत मामला दर्ज किया है। धारा 285 सार्वजनिक रास्ते में खतरा या रुकावट से संबंधित है, जबकि धारा 292 सार्वजनिक उपद्रव की सज़ा से संबंधित है। #Moradabad #UttarPradesh #SamajwadiParty #FIR #Namaz Moradabad News, Haji Mohammad Usman, Mohammad Faheem Irfan, UP Police, FIR, BNS
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch