Molitics

@moliticsindia

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल हुए 19 वर्षीय छात्र साहिल लोचब की शिकायत पर आखिरकार दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे पहले साहिल को न्याय दिलाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पीड़िता की मां के साथ संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठ गए थे। राहुल गांधी ने पुलिस प्रशासन और केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि गंभीर अपराध होने के बावजूद आला अधिकारियों के निर्देश का हवाला देकर कई दिनों तक प्राथमिक दर्ज नहीं की जा रही थी। मामले में विपक्षी नेताओं के बढ़ते दबाव और धरने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने का कदम उठाया है। #DelhiPolice #RahulGandhi #PelletGun #ParliamentStreetPS

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch