Molitics

@moliticsindia

CJP के छात्र आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर कन्हैया कुमार का अमित शाह पर हमला। 20 जुलाई को CJP के ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच टकराव हुआ था। पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया, जिसमें कई प्रदर्शनकारी घायल हुए। इसी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा, “जय शाह के पप्पा को लाठी-गोली का हिसाब देना होगा।” उन्होंने सरकार पर युवाओं का भविष्य बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए जवाबदेही की मांग की। #KanhaiyaKumar #CJPProtest #StudentProtest #AmitShah #YouthIssues

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch