Molitics

@moliticsindia

रूस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिका का भारत पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल ने भारत और चीन को रूस से तेल-गैस खरीदना बंद करने की नसीहत दी। इसी बीच अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का रास्ता साफ करने वाले बिल को मंजूरी दे दी। भारत भी इसके संभावित दायरे में है। हालांकि बिल पर राष्ट्रपति ट्रंप की मंजूरी बाकी है। भारत ने साफ कहा है कि उसकी प्राथमिकता 1.4 अरब लोगों के लिए भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा सुनिश्चित करना है। #IndiaUSRelations #RichardBlumenthal #RussiaOil #USIndia #Tariff

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch