झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में हो रही धांधली के खिलाफ छात्रों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया है। राजधानी रांची में विधानसभा घेराव करने निकले प्रदर्शनकारी छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। स्थिति को बेकाबू होते देख पुलिस प्रशासन की ओर से छात्रों पर आंसू गैस (टियर गैस) के गोले छोड़े गए और पानी की बौछारें भी की गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। #JharkhandNews #StudentProtest #RanchiNews #VidhanSabhaGherao
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch