Molitics

@moliticsindia

महिलाओं की सुरक्षा, समाज की सोच और सांस्कृतिक मान्यताओं को लेकर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने एक बार फिर बेबाक राय रखते हुए बड़ा बयान दिया है। स्वरा भास्कर ने पितृसत्तात्मक मानसिकता पर प्रहार करते हुए कहा कि यह विचार कि किसी महिला की 'शुचिता' या 'इज्जत' उसके अपने जीवन से अधिक महत्वपूर्ण है, दरअसल 'ऑनर किलिंग' के पीछे की ही मूल सोच है और यह सोच पूरी तरह से पिछड़ी और भयावह है। ​उन्होंने भारतीय समाज और फिल्मों के दोहरे रवैये पर सवाल उठाते हुए आगे कहा "जब पाकिस्तान या अफगानिस्तान जैसे पड़ोसी देशों में ऐसा होता है, तो हम इसे बहुत आसानी से देख और पहचान पाते हैं। लेकिन जब इसे 'भारतीय परंपरा' का खूबसूरत नाम दे दिया जाता है और इस पर कोई चमकदार बॉलीवुड फिल्म बना दी जाती है, तो बड़े-बड़े पढ़े-लिखे लोग भी इसके समर्थन में खड़े नजर आते हैं।" ​#SwaraBhasker #Bollywood #WomenEmpowerment #HonorKilling #Patriarchy

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch