Molitics

@moliticsindia

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में दशकों पुरानी ऐतिहासिक मस्जिद को प्रशासन द्वारा ढहाए जाने के बाद राज्य में राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। स्थानीय प्रशासन और सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश के तहत मस्जिद को कलेक्ट्रेट की सरकारी जमीन पर कथित अवैध निर्माण मानते हुए शनिवार तड़के बुलडोजर कार्रवाई की गई। इस प्रशासनिक कार्रवाई पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने राज्य सरकार की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इमरान प्रतापगढ़ी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा— "प्रशासन कह रहा है कि सहारनपुर की मस्जिद कलेक्ट्रेट की ज़मीन पर बनी थी। सच यह है कि आपके कलेक्ट्रेट के वजूद में आने से पहले से ही वह मस्जिद मौजूद थी। अब आपके हाथ में वैध-अवैध का सर्टिफिकेट देने की ताकत आ गई है, तो जिसे चाहो अवैध बता दो। #Saharanpur #ImranPratapgarhi #Congress #UPPolitics #SaharanpurMosque

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch