धान खरीद की मांग पर कुरुक्षेत्र में किसानों और पुलिस की झड़प! हरियाणा में किसानों ने सरकारी धान खरीद जल्द शुरू कराने की मांग को लेकर मार्च निकाला। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की। बैरिकेड पार करने की कोशिश के दौरान टकराव हुआ, जिसके बाद पुलिस ने वॉटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल कर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया। किसानों का कहना है कि मंडियों में धान पहुंचना शुरू हो चुका है और सरकारी खरीद शुरू नहीं होने से उन्हें परेशानी हो रही है। किसान संगठन ने खरीद शुरू होने तक धरना जारी रखने की बात कही है। #Kurukshetra #HaryanaFarmers #PaddyProcurement #Farmers #Shahabad
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch