गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। 13 जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में सड़कें और घर पानी में डूब गए हैं। पटना में गंगा नदी खतरे के निशान से करीब दो फीट ऊपर बह रही है। भद्राघाट और महावीर घाट के पास सर्विस लेन में घुटनों तक पानी पहुंच गया है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में निगरानी और राहत-बचाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। #BiharFlood #GangaRiver #Patna #BiharNews #FloodAlert ( Bihar Flood, Ganga Water Level, Patna Flood, Flood Alert, Bihar News, Ganga River )
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch