Molitics

@moliticsindia

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने लॉ स्टूडेंट्स और युवा वकीलों के अधिकारों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रों के अधिकारों और उनके हितों की रक्षा करना ही BCI का प्राथमिक उद्देश्य है। मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि ऐसी कोई बात या फैसला नहीं था जिससे स्टूडेंट्स के हितों को कोई नुकसान पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने अभिजीत दीपके और सौरव दास का ज़िक्र करते हुए कहा कि अगर छात्रों के कल्याण के लिए जरूरत पड़ी तो वे CJP के लीडर्स से भी बात करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और बातचीत करने से बिल्कुल नहीं कतराते। #MananKumarMishra #BarCouncilOfIndia #CJP #LawStudentsRights

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch