Molitics

@moliticsindia

हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद उनके भाषण वाली जगह पर ‘शुद्धिकरण’ किए जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। कांग्रेस ने इसे खड़गे के दलित होने से जोड़ते हुए दलित समाज का अपमान बताया और कार्रवाई की मांग की। वहीं, BJP ने इस घटना से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया है। मामले को लेकर राहुल गांधी ने भी शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की थी। इसके बाद एक शिकायत पर राहुल गांधी के खिलाफ ही SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज हो गई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि राहुल ने धार्मिक अनुष्ठान को जातिगत रंग दिया। अब इसी मुद्दे को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, CLP नेता यशपाल आर्य और विधायक प्रीतम सिंह समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सचिवालय की ओर कूच किया। कांग्रेस इस FIR को कार्रवाई के बजाय विरोध की आवाज पर दबाव बनाने की कोशिश बता रही है। #Haldwani #MallikarjunKharge #RahulGandhi #BJP

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch