मेरठ की किठौर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर का एक बेहद आक्रामक और बेबाक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपने ही पार्टी और क्षेत्र के विरोधियों द्वारा उन्हें हराने की कथित साजिशों पर बिफरते हुए उन्होंने सीधे तौर पर माफियाओं और विरोधियों को ललकारा है। शाहिद मंजूर ने कड़े लहजे में कहा "जितने दूध के माफिया हैं, जितने जमीन के माफिया हैं... सब आओ इकट्ठे होकर ज़ोर लगाओ। तुम्हारी मां ने दूध पिलाया है तो मुझे हराओ।" बताया जा रहा है कि अपनी ही पार्टी के कुछ स्थानीय नेताओं और विरोधियों की गुटबाजी से नाराज होकर उन्होंने यह बयान दिया है। #ShahidManzur #SamajwadiParty #MeerutNews #UPPolitics
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch