Molitics

@moliticsindia

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में जारी गतिरोध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ट्रूथ सोशल पर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया कि वैश्विक तेल व्यापार के सबसे अहम समुद्री रास्ते पर अब अमेरिका का 'लगभग पूरा नियंत्रण' है और ईरानी अर्थव्यवस्था पूरी तरह ढहने की कगार पर है। ​यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने होर्मुज स्ट्रेट के पास रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के ठिकानों, एयर डिफेंस और माइन-बिछाने की क्षमताओं पर बड़े हमले किए हैं। अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई ईरान द्वारा समुद्री जहाजों पर हमले और माइन्स (समुद्री सुरंगें) बिछाने की कोशिश के जवाब में की गई है। दूसरी तरफ, ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमले का दावा करते हुए अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में अमेरिकी नियंत्रण के दावों को खारिज किया है। ​#DonaldTrump #USIranTensions #StraitOfHormuz #MiddleEastCrisis #USNavy

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch