हवा में उड़ रही फ्लाइट में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट! Biman Bangladesh Airlines की सिलहट से लंदन जा रही फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच बहस के बाद मारपीट शुरू हो गई। वीडियो में दोनों एक-दूसरे पर मुक्के बरसाते दिख रहे हैं। एक यात्री की टी-शर्ट तक फट गई। मारपीट देखकर फ्लाइट में मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बच्चे और बुजुर्ग भी इस घटना के दौरान विमान में मौजूद थे। केबिन क्रू और अन्य यात्रियों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। Biman ने घटना की पुष्टि की है, लेकिन झगड़ा किस बात पर शुरू हुआ, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं है। #BimanBangladeshAirlines #MidAirFight #FlightFight #ViralVideo #Bangladesh
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch