Molitics

@moliticsindia

मुंबई में पूर्व JNU छात्र नेता उमर खालिद पर बनी डॉक्यूमेंट्री “Prisoner No. 626710 Is Present” की प्रस्तावित स्क्रीनिंग रद्द हो गई। आयोजकों का आरोप है कि मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने आयोजन स्थल के मैनेजर पर दबाव डालकर कार्यक्रम रद्द कराया और बाद में दूसरे संभावित स्थल पर भी पुलिसकर्मियों के पहुंचने का दावा किया गया। डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर ललित वाचानी ने बनाई है और यह उमर खालिद की गिरफ्तारी और जेल में रहने की कहानी पर केंद्रित है। खालिद सितंबर 2020 से हिरासत में हैं और 2020 दिल्ली दंगों से जुड़े मामले में उन पर UAPA समेत अन्य धाराओं के तहत आरोप हैं; मामले में अभी ट्रायल भी शुरू नहीं हुआ है। #MumbaiPolice #DocumentaryScreening #FilmScreening #FreedomOfExpression #Umarkhalid

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch