बॉलीवुड के तीन बड़े सितारे शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ एक विज्ञापन विवाद को लेकर कानूनी दायरे में हैं। मामला विमल इलायची के विज्ञापन से जुड़ा है। महाराष्ट्र FDA ने 11 अगस्त को शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को नोटिस जारी किया था। FDA का आरोप था कि विमल इलायची के विज्ञापन के जरिए महाराष्ट्र में प्रतिबंधित विमल पान मसाला का अप्रत्यक्ष प्रचार किया जा रहा है। तीनों से विज्ञापन रोकने और यह बताने को कहा गया था कि विमल इलायची अलग उत्पाद है या कथित सरोगेट विज्ञापन का हिस्सा। इसके बाद PB Agro LLP, जो विमल इलायची की मास्टर लाइसेंसी है, ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर FDA के नोटिस को चुनौती दी। कंपनी ने कहा कि वह कलाकारों से केवल इलायची उत्पाद के प्रचार के लिए जुड़ी है और विज्ञापन कानून के मुताबिक है। लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने कहा कि इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का क्षेत्राधिकार नहीं बनता, क्योंकि कार्रवाई महाराष्ट्र FDA ने की है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले को महाराष्ट्र की अदालत में उठाना उचित होगा। #VimalElaichi #ShahRukhKhan #AjayDevgn #TigerShroff #DelhiHighCourt Vimal Elaichi, Shah Rukh Khan, Ajay Devgn, Tiger Shroff, Surrogate Advertising, Maharashtra FDA
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch