भोपाल में UFBU(United Forum of Bank Unions)और AIBEA(All India Bank Employees' Association) समेत बैंक यूनियनों ने देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में विरोध मार्च निकाला। यूनियनों की सबसे प्रमुख मांग 5-दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की है, जिसका प्रस्ताव 2024 में हुए समझौते के बाद से सरकार के पास लंबित बताया जा रहा है। इसके अलावा PLI व्यवस्था में बदलाव, पेंशन अपडेट, NPS से OPS में बदलाव, पर्याप्त कर्मचारियों की भर्ती और ग्रेच्युटी जैसी मांगें भी शामिल हैं। 11 सितंबर की इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल से देशभर में बैंक शाखाओं का कामकाज प्रभावित हुआ है। मध्य प्रदेश में करीब 7,000 शाखाओं और 40 हजार से ज्यादा कर्मचारियों के प्रभावित होने की खबर है। #BankStrike #BankEmployees #MadhyaPradesh #BankingNews #IndiaNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch