आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने एक गंभीर मामले की खबर को पूरे एक महीने तक छिपाए रखने पर दिल्ली पुलिस और क्राइम रिपोर्टर्स की जमकर क्लास लगाई है। उन्होंने इस पूरी व्यवस्था पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, "असल में मीडिया के साथ ही धोखा हुआ है और उसका ‘सामूहिक बलात्कार’ किया गया है, जिन्हें एक महीने तक यह खबर ही नहीं मिली और पुलिस ने अपनी सुविधानुसार इसे जारी किया।"सौरभ भारद्वाज यहीं नहीं रुके, उन्होंने क्राइम बीट कवर करने वाले पत्रकारों की कार्यशैली पर सीधा सवाल दागते हुए पूछा कि क्या ये रिपोर्टर DCPs की मेहरबानी से महंगे रेस्तरां में मुफ़्त डिनर पाकर खुश हैं, जो दिल्ली में इतनी बड़ी खबर से अनजान बने बैठे रहे? #SaurabhBharadwaj #AAP #DelhiPolice #DelhiNews #Media
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch