Molitics

@moliticsindia

फुकेत से दिल्ली आ रही फ्लाइट के गंभीर टर्बुलेंस (हवाई झटके) की चपेट में आने और 17 यात्रियों के घायल होने के मामले में एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हादसे के बाद जांच के दौरान जब फ्लाइट के पायलट का डोप टेस्ट किया गया, तो वह पॉजिटिव पाया गया। इस खुलासे के बाद एविएशन सेक्टर में हड़कंप मच गया है और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सैकड़ों फीट की ऊंचाई पर यात्रियों की सुरक्षा जिस पायलट के हाथों में थी, उसके नशे या प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन की पुष्टि होना एक बड़ी लापरवाही की ओर इशारा करता है। DGCA इस मामले में सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। #PhuketDelhiFlight #AviationNews #DGCA #AirSafety

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch