UCC को लेकर RJD सांसद मनोज झा ने इसे ‘डॉग व्हिसल पॉलिटिक्स’ बताया। उनका बयान गृह मंत्री अमित शाह के उस ऐलान पर आया, जिसमें उन्होंने कहा कि 2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में UCC लागू किया जाएगा। UCC यानी शादी, तलाक, उत्तराधिकार और गोद लेने जैसे मामलों में धर्म से अलग समान कानूनी व्यवस्था। अभी उत्तराखंड में UCC लागू है, जबकि गुजरात, असम और मध्य प्रदेश में इससे जुड़े कानून पारित हो चुके हैं। मनोज झा ने इसी बहस में RSS प्रमुख मोहन भागवत के लंदन में दिए बयान का हवाला दिया कि “एकता के लिए एकरूपता जरूरी नहीं है।” अब UCC को लेकर सियासी बहस फिर तेज है। #UCC #ManojJha #AmitShah #MohanBhagwat #RJD
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch