पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री परवेश वर्मा द्वारा सड़क निर्माण की खराब गुणवत्ता पर सवाल उठाने और वीडियो बनाने वाले एक युवक (स्थानीय विधायक के सहयोगी) को थप्पड़ मारने की घटना के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का हवाला देते हुए दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कड़ा विरोध जताया। आतिशी ने हमला बोलते हुए लिखा दिल्ली सरकार में PWD मंत्री पर हमला बोलते हुए लिखा कि "प्रवेश वर्मा शर्म करो! पहले तो चोरी, ऊपर से सीना ज़ोरी। पैसा खाकर ख़राब सड़क बनाई और जब किसी ने सवाल पूछा तो उसे खुलेआम थप्पड़ मार दिया।" घटिया निर्माण कार्यों और पुलिस के सामने हुई इस थप्पड़बाजी को आतिशी ने सत्ता के अहंकार और बेशर्मी की पराकाष्ठा बताते हुए दिल्ली पुलिस से परवेश वर्मा को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। #Atishi #ParveshVerma #AAPVsBJP #DelhiPolitics #TilakNagar
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch