नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संशोधित सीट मैट्रिक्स जारी करते हुए देश के मेडिकल छात्रों को बड़ी राहत दी है। NMC ने 13 नए मेडिकल कॉलेजों (4 सरकारी और 9 प्राइवेट) को हरी झंडी दे दी है, जिससे देशभर में MBBS की कुल 3,275 नई सीटें बढ़ गई हैं। इस बढ़ोतरी के साथ ही देश में कुल MBBS सीटों का आंकड़ा 1.40 लाख के पार पहुंच गया है। NMC की ओर से मंजूर किए गए नए संस्थानों में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों के कॉलेज शामिल हैं। सीटों में हुए इस इजाफे का सीधा फायदा NEET UG अभ्यर्थियों को मिलेगा, जिससे इस साल काउंसलिंग में कट-ऑफ में राहत मिलने और मेडिकल प्रवेश प्रक्रिया आसान होने की उम्मीद जताई जा रही है। #NMC #MBBS #NEETUG #MedicalSeats #EducationNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch