दिल्ली के जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV मुंगेशपुर) से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां PGT केमिस्ट्री की होनहार शिक्षिका ने रक्षाबंधन के दिन भाई को राखी बांधने के बाद कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूत्रों और कर्मचारी संगठन (NVEWA) के आरोपों के मुताबिक, शिक्षिका लंबे समय से प्रिंसिपल सुरजीत सिंह के पक्षपातपूर्ण रवैये, अत्यधिक वर्कलोड और मानसिक दबाव से परेशान थीं। बताया जा रहा है कि ट्रांसफर की मांग खारिज होने और मौत से पहले प्रिंसिपल के साथ हुई तीखी बहस के बाद उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना के बाद से ही स्कूल प्रशासन में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप भी लग रहे हैं, वहीं शिक्षक संगठनों ने निष्पक्ष जांच के लिए प्राचार्य को तुरंत हटाने की मांग की है। #JNVMungeshpur #JawaharNavodayaVidyalaya #TeacherSuicide #MentalHarassment #JusticeForTeacher
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch