इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के अध्यक्ष उदय भानु ने हालिया छात्र आंदोलन और संसद मार्च के घटनाक्रम को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि पत्थरों से भरा एक डंपर 20 जुलाई को जंतर-मंतर के आसपास देखा गया और बाद में उसे IYC कार्यालय के सामने खड़ा कर दिया गया, जहां वह 25जुलाई तक मौजूद रहा। उदय भानु ने सवाल उठाया कि संसद मार्च जैसे संवेदनशील कार्यक्रम से पहले पत्थरों से भरा ट्रक इतने संवेदनशील इलाके में कैसे पहुंचा? यदि ट्रक कई दिनों तक वहीं खड़ा था, तो संबंधित प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने उसे हटाने की कार्रवाई क्यों नहीं की? उन्होंने इसे संभावित सुरक्षा चूक बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग की है। उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या उस ट्रक को किसी विशेष मंशा से वहां खड़ा किया गया था, ताकि प्रदर्शन के दौरान पत्थरों का इस्तेमाल हो और उसके बाद बड़े स्तर पर पुलिस कार्रवाई या सख्त कार्रवाई का आधार तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि इन सभी सवालों का जवाब जांच के माध्यम से सामने आना चाहिए। #IndianYouthCongress #SansadMarch #JantarMantar #DelhiProtest #DelhiPolice
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch