Molitics

@moliticsindia

देश में लगातार परीक्षाओं में अनियमितताओं और अव्यवस्थाओं को लेकर छात्र विरोध कर रहे हैं। इसके बावजूद परीक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। जयपुर के एक ही परीक्षा केंद्र पर लगातार दूसरे दिन तकनीकी समस्या सामने आई। सोमवार को NEET-PG परीक्षा के दौरान बिजली गुल होने से अभ्यर्थियों ने हंगामा किया था, जिसके बाद परीक्षा रद्द करनी पड़ी। मंगलवार को इसी केंद्र पर AIIMS भर्ती परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 9 बजे परीक्षा शुरू होनी थी, लेकिन कंप्यूटर सिस्टम काम नहीं करने के कारण परीक्षा शुरू नहीं हो सकी। #NEETPG #AIIMS #Jaipur #ExamCrisis #Students

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch