Molitics

@moliticsindia

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि राज्य सरकार ने बार-बार युवाओं की उम्मीदों के साथ खिलवाड़ किया है। बारिश के बीच भी छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़क पर डटे हुए हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों की प्रमुख मांग है कि JPSC और JSSC से जुड़ी विवादित परीक्षाओं को रद्द किया जाए तथा पूरे मामले की जांच किसी केंद्रीय एजेंसी, जैसे CBI, से कराई जाए ताकि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके। Video -@Nivedita_Shan पूरी वीडियो देखिए Molitics के यूट्यूब चैनल पर लिंक - #Jharkhand #JPSC #JSSC #JharkhandStudents #StudentProtest

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch