इंडियन एक्सप्रेस' की हालिया खोजी रिपोर्ट के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला है। अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा कि "द इंडियन एक्सप्रेस की स्टोरी ने साबित कर दिया है कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह वोटों की बहुत बड़ी चोरी करके चुनाव जीत रहे हैं, और इस चोरी के सरगना मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार हैं।" उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए मांग की कि ज्ञानेश कुमार को तुरंत गिरफ्तार कर उन पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। इसके साथ ही केजरीवाल ने पिछले कुछ वर्षों में हुए सभी चुनावों को रद्द कर दोबारा चुनाव कराने की मांग की है। #ArvindKejriwal #AAP #GyaneshKumar #IndianExpress #ElectionCommission
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch