बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और उसके प्रमुख नेताओं अभिजीत दीपके, सौरव दास व आशुतोष रांका के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में ₹2 करोड़ का मानहानि मुकदमा दायर किया है। यह पूरा विवाद CJP नेता सौरव दास द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई एक कथित AI-जनरेटेड फर्जी इमेज से शुरू हुआ। आरोप है कि इस फर्जी पोस्ट के जरिए गौरव भाटिया के हवाले से एक दक्षिणपंथी इन्फ्लुएंसर के खिलाफ विवादित बयान दिखाया गया था। हालांकि विवाद बढ़ने पर पोस्ट डिलीट कर दी गई, लेकिन बिना शर्त माफी न मांगने पर गौरव भाटिया ने कानूनी रुख अपनाया। कोर्ट में अर्जी दाखिल करने के बाद गौरव भाटिया ने स्पष्ट किया कि "अब कोई सोशल मीडिया ट्रायल या बयानों की जंग नहीं होगी, बल्कि सच का फैसला कोर्ट में सबूतों और कानून के आधार पर होगा"। #GauravBhatia #CJP #DelhiHighCourt #DefamationCase #AbhijitDipke #SauravDas
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch