Molitics

@moliticsindia

CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर चल रहे विवाद के बीच भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी के बयानों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आज जिन चुनाव आयुक्तों के बयानों और आपत्तियों को सामने रख रहे हैं, उन्होंने खुद भी ज्ञानेश कुमार की CEC के तौर पर नियुक्ति के समय नोट ऑफ डिसेंट दिया था। दरअसल, चुनाव आयोग में दो आयुक्तों की ओर से पिछले 10 महीनों में दर्ज की गई 14 औपचारिक आपत्तियों की रिपोर्ट सामने आने के बाद CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हुआ है। त्रिवेदी ने इसी संदर्भ में राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा- “पल में वो तोला हैं, पल में वो माशा हैं, करते तमाशा हैं और खुद ही तमाशा हैं।” #SudhanshuTrivedi #RahulGandhi #GyaneshKumar #ElectionCommission

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch