Molitics

@moliticsindia

CJI सूर्यकांत की ‘कॉकरोच’ टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद अब NLSIU के दीक्षांत समारोह तक पहुंच गया है। बेरोजगार युवाओं को लेकर CJI की ‘कॉकरोच’ टिप्पणी से नाराज NALSAR के छात्रों ने उन्हें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि बनाए जाने का विरोध किया था। इसके बाद BCI ने NALSAR के 2026 बैच के छात्रों के वकील के रूप में enrolment पर रोक लगाने का आदेश दिया। विवाद बढ़ने पर यह आदेश वापस लिया गया और CJI सूर्यकांत ने भी BCI की कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए छात्रों के शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार का समर्थन किया। इसी विवाद के समर्थन में NLSIU के छात्रों और alumni ने CJI सूर्यकांत और BCI चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा को अपने दीक्षांत समारोह में बुलाने पर आपत्ति जताई। 700 से ज्यादा छात्रों और alumni ने इसका विरोध किया। अब NLSIU ने 12 सितंबर का दीक्षांत समारोह रद्द कर दिया है। #NLSIU #CJISuryaKant #NALSAR #LawStudents #BCI

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch