Molitics

@moliticsindia

पूर्व राजदूत राजीव डोगरा ने चेताया है कि भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील हिमालयी क्षेत्र में चीन का 60,000 मेगावाट का मेदोग डैम पूरा होने पर भारत के पूर्वोत्तर में बड़े खतरे पैदा हो सकते हैं। यह परियोजना तिब्बत में यारलुंग त्सांगपो नदी पर बन रही है, जो भारत में सियांग और आगे ब्रह्मपुत्र कहलाती है। चिंता इसलिए भी बढ़ी है क्योंकि चीनी भूवैज्ञानिकों की एक रिपोर्ट में परियोजना के नीचे सक्रिय फॉल्ट लाइन होने की बात सामने आई है, जिससे भूकंप, भूस्खलन और बांध की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे हैं। #MedogDam #YarlungTsangpo #IndiaChina #Geopolitics

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch