कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब “Belonging: A Journey of Love” अब भारत में 10 नवंबर को प्रकाशित होगी। हार्परकॉलिन्स इंडिया ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की है। इस किताब के भारतीय प्रकाशन को लेकर पहले पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया के साथ गतिरोध की स्थिति बनी हुई थी। पेंगुइन ने शुरुआत में किताब प्रकाशित करने में रुचि दिखाई थी, लेकिन बाद में भारतीय संस्करण का प्रकाशक बनने से इनकार कर दिया। बताया गया कि पांडुलिपि में संपादकीय बदलावों को लेकर लेखक के प्रतिनिधियों और प्रकाशक के बीच मतभेद सामने आए थे। अब हार्परकॉलिन्स इंडिया किताब प्रकाशित करेगा। प्रकाशक के मुताबिक, यह किताब सोनिया गांधी की निजी और राजनीतिक यात्रा के साथ पहचान, अपनापन, कर्तव्य और प्रेम जैसे विषयों को सामने रखती है और भारत की यात्रा का एक अंदरूनी नजरिया पेश करती है। #SoniaGandhi #Belonging #HarperCollins #Congress #PoliticalBooks ( Sonia Gandhi Book, Belonging A Journey of Love, HarperCollins India, Penguin India, Sonia Gandhi, Indian Politics )
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch