News Pinch

@thenewspinch

बिहार में मछली नहीं खाने की सरकार ने दी सलाह बिहार में नेपाल की बाढ़ के बाद 10 किलो से लेकर 90 किलो की मछलियां भी पाई जा रही हैं. जो ज़हरीली हो सकती है. बाढ़ के दौरान नालों और सीवर का पानी जल स्रोतों में मिल जाता है. इससे बैक्टीरिया, वायरस और पैरासाइट्स बढ़ सकते हैं. खेतों से फर्टिलाइजर, कीटनाशक और इंडस्ट्री वाले केमिकल पानी में घुल सकते हैं, जो मछलियों के शरीर में जमा हो जाते हैं. मछलियां इन्हीं पानी में रहती हैं, लिहाज़ा उनको खाने से स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है. सरकार ने लोगों को सलाह दी है कि जब तक पानी का लेवल स्थिर न हो जाए तब तक बाढ़ के पानी से पकड़ी गई मछलियों को खाने से बचें. Bihar News | Nepal Floods | #Nepal | #Bihar

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch