Molitics

@moliticsindia

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'वंदे मातरम्' के पूर्ण गान को लेकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के पूर्ण गान की जगह केवल शुरुआती दो अंतरे ही गाने का निर्णय न केवल संसद द्वारा बनाए गए कानून की अवहेलना है, बल्कि यह तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति का ही विस्तार है। इतिहास का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि 1937 में भी कांग्रेस ने तुष्टीकरण के चलते वंदे मातरम् के टुकड़े किए थे, जिसने 'दो-राष्ट्र सिद्धांत' (Two-Nation Theory) को ताकत दी और अंततः देश के विभाजन का कारण बना। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के अवसर पर इस गलती को सुधारकर इसके पूर्ण गान को कानूनी स्वरूप दिया है। शाह ने देशवासियों से कांग्रेस की इस नीति के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की है। #Congress #VandeMataram #RahulGandhi

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch