आज बात करते है उत्तर प्रदेश स्पेशल! कुछ बच्चें उत्तर प्रदेश में UPSSSC आयोग गए थे, वहां वो कई वर्षों से लटकी हुई भर्तीयों की रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर गए थे, उनका कहना है कि आयोग द्वारा 2023 में जारी की गई VPO व Junior assistant 5369 पद की भर्ती की रिजल्ट 4 वर्षों बाद भी नहीं आ पाई है, आयोग द्वारा जारी junuir assistanat 3284 पदों की भर्ती की टाइपिंग को लेकर भी सवाल थे, बच्चे इसी सिलसिले में आयोग के दफ्तर का दरवाजा खटखटा कर जगाने के लिए गए थे, पर अभी भी आयोग द्वारा कोई निश्चित समय नहीं दिया गया है, आयोग के अनुसार अभी लगभग एक महीने का समय लग सकता है, आखिर इतना लंबा समय क्यों लग रहा है? आयोग के कुछ लोगों का कहना है कि यहां कर्मचारियों की संख्या की कमी है, पर सवाल फिर वही जिस आयोग को भर्ती करना है अगर उसी के पास कर्मचारी नहीं है तो आयोग अधर में रहेगा ही, हम आयोग व सरकार से मांग करते है कि तत्काल लंबे समय से लटकी हुई भर्तीयों की परिणाम जल्द जारी करके छात्रों के साथ न्याय करें, आशा करते हैं कि आयोग अपने कामों में तेजी करेगा। @UpssscOfficial1 @UPGovt
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch