चुनाव आयोग (ECI) के कामकाज और पारदर्शिता को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। द इंडियन एक्सप्रेस की इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 10 महीनों के भीतर दो चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने आयोग के फैसलों और प्रक्रियाओं को लेकर 14 बार अपनी लिखित आपत्तियां और चेतावनियां दर्ज कराई हैं। बिना कमीशन के अप्रूवल के आधिकारिक संचार बाहर जाने, नए IT मॉड्यूल्स की जानकारी मीडिया से मिलने और मीटिंग्स में एजेंडा तय न होने जैसे मुद्दों पर आयोग के भीतर क्या चल रहा है? क्या आयोग के भीतर आंतरिक पारदर्शिता और नियमों की अनदेखी हो रही है? 10 महीने में 14 आपत्तियां! चुनाव आयोग (ECI) के अंदर क्यों मची है खलबली? चर्चा - @neeraj_jhaa और @Nivedita_Shan लिंक - #ECI #ExpressInvestigation #SukhbirSinghSandhu #VivekJoshi
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch