देश में रोजगार, महंगाई और परीक्षा सुधार जैसे जमीनी मुद्दों पर चर्चा की जगह भाजपा सांसद और प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी एक बार फिर 'गोमूत्र की महिमा' समझाने मैदान में उतरे हैं। आलोचकों पर जुबानी हमला बोलते हुए उन्होंने फरमाया कि "जिन लोगों के दिमाग में मैकाले और मार्क्स का गोबर भरा है, उन्हें गोमूत्र कहां से समझ आएगा?" यही नहीं, अपने बयान को 'वैज्ञानिक' सिद्ध करने के लिए सांसद जी ने तुरंत 'अमेरिकी पेटेंट' का सहारा भी ले लिया यानी जिस पश्चिमी सोच को वे खारिज कर रहे थे, आखिर में मुहर लगाने के लिए उसी अमेरिका की आड़ लेनी पड़ी! #SudhanshuTrivedi #BJP #PoliticsNews #Congress
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch