Molitics

@moliticsindia

देश के सबसे चर्चित कोयला घोटाला (Coalgate) विवाद से जुड़े 2005 के तालाबीरा-II कोल ब्लॉक आवंटन मामले में उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) ने बड़ा फैसला सुनाया है। शीर्ष अदालत ने मामले में सीबीआई (CBI) की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला और पूर्व कोयला सचिव पी.सी. पारख समेत सभी आरोपियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को औपचारिक रूप से समाप्त कर दिया है। सीबीआई ने अपनी जांच में स्पष्ट किया कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर किसी भी तरह की आपराधिक साजिश, भ्रष्टाचार या पद के दुरुपयोग का मामला साबित नहीं होता है। लगभग 11 वर्षों तक अदालतों में लंबित रहने के बाद, डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के दो साल बाद आए इस फैसले को उनकी बेदाग छवि और ऐतिहासिक रुख पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर के रूप में देखा जा रहा है। #ManmohanSingh #SupremeCourt #bjp #CBI #Congress

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch