Molitics

@moliticsindia

कोलकाता के भारत सभा हॉल में आयोजित होने वाले मीट-अप के रद्द होने पर CJP (कॉक्रोच जनता पार्टी) के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी नेताओं की ओर से मिली धमकियों के बाद हॉल मालिकों ने कार्यक्रम की अनुमति वापस ले ली। आशुतोष रांका ने दावा किया कि इसके अलावा 6 अन्य हॉल संचालकों ने भी राज्य की ओर से भारी दबाव का हवाला देते हुए जगह देने से इनकार कर दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह घटना साबित करती है कि बीजेपी 'कॉकरोचों' से डर गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दबाव के बावजूद उनकी टीम पीछे नहीं हटेगी और बंगाल के सरकारी स्कूलों की हालत सुधारने तथा सरकार पर दबाव बनाने के लिए अपना 'स्कूल ठीक करो' दौरा जारी रखेगी। #AshutoshRanka #CJP #KolkataNews #WestBengalPolitics #SchoolThikKaro

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch