Molitics

@moliticsindia

RJD नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार बाढ़ से त्राहिमाम कर रहा है, लेकिन सरकार प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करने की तैयारी में है। बिहार में करीब 49.74 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय और अररिया समेत कई जिलों में बाढ़ का असर है। ऐसे में तेजस्वी यादव ने सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब लोग राहत का इंतजार कर रहे हैं, तब सरकार को प्रचार की बजाय बाढ़ पीड़ितों की मदद पर ध्यान देना चाहिए। #BiharFlood #BiharNews #TejashwiYadav #BiharPolitics #PoliticalNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch