ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को जान से मारने की कथित धमकी मिलने के बाद संगठन ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) से गुहार लगाई है। आइसा के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में चलाए जा रहे 'GenZ Rising' अभियान के दौरान नेहा बोरा को यह धमकी मिली। प्राप्त जानकारी और शिकायत के अनुसार, आइसा के आधिकारिक संपर्क नंबर पर कई हिंसक संदेश और आपत्तिजनक वॉयस नोट्स भेजे गए। इनमें से एक वॉयस नोट में कथित तौर पर "उसका मौत पक्का है" जैसी धमकियां दी गई हैं। छात्र संगठन ने डीजीपी से आरोपी का नंबर ट्रैक कर तत्काल FIR दर्ज करने और नेहा बोरा की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। #NehaBora #AISA #UPDGP #UPPolice #LawAndOrder
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch