प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर देश-विदेश से उन्हें शुभकामनाएं मिलीं। 17 सितंबर को PM मोदी के जन्मदिन पर सत्ता पक्ष के नेताओं के साथ-साथ विपक्षी नेताओं और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी उन्हें बधाई दी। गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी को “अथक परिश्रम, त्याग और दूरदर्शिता” का प्रतीक बताया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने PM मोदी को अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की शुभकामनाएं दीं। अखिलेश यादव और मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में PM मोदी के योगदान का उल्लेख किया। #PMModi #PMModiBirthday #NarendraModi #India #BirthdayWishes PM Modi 76th Birthday, Narendra Modi, Birthday Wishes, Rahul Gandhi, Amit Shah, Vladimir Putin
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch