CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 2 अक्टूबर से देशव्यापी आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। आंदोलन की शुरुआत मुंबई के शिवाजी पार्क, गेट नंबर 6 से करने की घोषणा की गई है। दीपके ने अपने वीडियो में ज्ञानेश कुमार पर तीखी टिप्पणी करते हुए नागरिकों से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। CJP का कहना है कि आंदोलन चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और SIR से जुड़े मुद्दों को लेकर है। हालांकि, मुंबई पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है, जिसके बाद CJP ने आगे भी आंदोलन जारी रखने की बात कही है। #AbhijeetDipke #GyaneshKumar #CJP #MumbaiProtest #ElectionCommission
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch