झारखंड JSSC-CGL परीक्षा में अनियमितता के मामले में CID ने एक और गिरफ्तारी की है। गिरिडीह के बेंगाबाद निवासी समीर कुमार को जांच एजेंसी ने गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामला 2024 में हुई JSSC-CGL परीक्षा में गड़बड़ियों से जुड़ा है। परीक्षा में अनियमितताओं के आरोपों के बाद झारखंड सरकार ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया था, लेकिन झारखंड हाई कोर्ट ने इस फैसले पर रोक लगा रखी है। #JSSCCGL #Jharkhand #ExamIrregularities #CID #StudentNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch