बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव की मतगणना में बड़ा शुरुआती उलटफेर देखने को मिल रहा है। पटना के ए.एन. कॉलेज में जारी मतगणना के दूसरे राउंड के नतीजों में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बढ़त बना ली है। दो राउंड की गिनती पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर को 3,795 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा 2,634 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। बीजेपी का पारंपरिक गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर प्रशांत किशोर की 1161 वोटों की यह बढ़त राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। #BankipurByElection #PrashantKishor #JanSuraaj #BJP #BiharPolitics
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch