एपल (Apple) ने ब्रिटेन (UK) सरकार के उस गोपनीय आदेश के खिलाफ एक बार फिर कानूनी मोर्चा खोल दिया है, जिसमें आईक्लाउड (iCloud) के एन्क्रिप्टेड यूजर डेटा तक बैकडोर एक्सेस (Backdoor Access) देने की मांग की गई थी। एपल ने इस मांग को चुनौती देते हुए यूके के 'इ इन्वेस्टिगेटरी पावर्स ट्रिब्यूनल' (IPT) में नई याचिका दायर की है। एपल का साफ कहना है कि किसी भी सरकार को बैकडोर एक्सेस देने से लाखों यूज़र्स का प्राइवेट डेटा हैकर्स और साइबर अपराधियों के लिए असुरक्षित हो जाएगा। वहीं यूके सरकार का तर्क है कि आतंकवाद और गंभीर अपराधों की जांच के लिए सुरक्षा एजेंसियों के पास ऐसा डेटा एक्सेस होना ज़रूरी है। #Apple #PrivacyFirst #UKGovernment #DataPrivacy #iCloud
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch