Molitics

@moliticsindia

देश भर में E20 पेट्रोल और इथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर छिड़े सियासी घमासान के बीच आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अब तक का सबसे बड़ा और तीखा हमला बोला है। संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 'गुलामी' और दबाव के चलते भारत सरकार 2200 करोड़ रुपये का इथेनॉल खरीदने पर अड़ी हुई है। संजय सिंह ने सवाल उठाया कि देश के करोड़ों वाहन चालकों की गाड़ियां कबाड़ बन रही हैं, माइलेज कम हो रहा है और आम जनता परेशान है, लेकिन सरकार देशहित को ताक पर रखकर केवल अमेरिका को खुश करने में लगी है। #SanjaySingh #PMModi #DonaldTrump #E20Petrol #E20Fuel

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch